पाठ्यपुस्तकें वितरित की व पात्र विद्यार्थियों को दी साइकिल


पिपलौदा। शा.कन्या उमावि में स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में नप अध्यक्ष उपमा पटेल, भाजपा अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौर, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन अतिथि थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर मालार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। नप अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने कहा कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का होना अति आवश्यक है क्योंकि जीवन मे शिक्षा ही एक ऐसी रोशनी है जिससे हम अंधेरे से भी लड़ सकते है उन्होंने नवीन शिक्षण सत्र के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी भाजपा नगर अध्यक्ष राठौर ने कहा कि शिक्षा का यह अभियान समाज को बेहतर, विकसित व सम्रद्ध बनायेगा, विद्यार्थी सीखे, संकल्प ले आगे बढे। खूब पढ़े और विद्यालय, समाज व परिवार का नाम रोशन करे। भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष जैन ने सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।अभियान के तहत विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं व पात्र विद्यार्थियों को साइकिल भी दी गई। शिक्षक गणेश मालवीय द्वारा स्कूल चले हम अभियान पर एक प्रेरणादायी गाना बनाया जिसे सोसल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुचाया जा रहा है ताकि पालक व छात्र छात्राएं उससे प्रेरित होकर नवीन प्रवेश ले सके। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य रामलाल मईड़ा, विनीता खड़िया, मानसिंह, सोहन सिंह मईडा, हरपाल सिंह परिहार, आलम सिंह बिलवाल, सुनील खेर, दीपेश रैकवार, सुहानी पटवा, ममता सोलंकी, शालिनी भाटी, योगेश झाला, अमीश जैन अक्षत जैन, पालकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे संचालन मंगलेश देराश्री ने किया आभार गणेश मालवीय ने माना।