विधायक डॉ. पांडेय ने 12 गांव को दी पेयजल टैंकर की सौगात

सरपंचों का स्वागत कर वितरीत किये पेयजल टैंकर

पिपलौदा। जल समस्याओं को लेकर चिंतित क्षेत्र के विधायक डॉ.राजेंद्र पांडेय ने जनपद क्षेत्र को 12 पेयजल टैंकर की सौगात दी। जनपद पंचायत द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न ग्राम पंचायतों को पेयजल टैंकर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, सुखेड़ा मण्डल अध्यक्ष रितेश जैन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा, सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष कचरूलाल जाट, नगर भाजपा अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौर, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन आदि द्वारा सरपंचों का स्वागत कर उन्हें टैंकर प्रदान किये।

इन ग्रामो को मिले पेयजल टैंकर

ग्राम आम्बा, बडायला चौरासी, कोटड़ा, सोहनगढ़, कमलाखेड़ा, नांदलेटा, रियावन, मचून, सेमलखेड़ी, मावता, शेरपुर, नोलखा आदि ग्रामो को पेयजल टैंकर की सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। अतिथियों ने कहा कि गर्मी में इन टैंकरों से गांवों में पेयजल की नियमित आपूर्ति हो सकेगी। ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। विधायक डॉ. पाण्डेय ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए कृत संकल्पित है।

इनकी रही उपस्थित

इस अवसर पर महामंत्री भँवरगिरी गोस्वामी, कैलाश बारोड, भंवर धनगर, महेश बोहरा, लोकेंद्र सिंह बड़ोदा, गिरधारीलाल माली, नारायण धनगर, ओमप्रकाश पोरवाल, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, मनमोहन सिंह राणा, मांगू सिंह, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, प्रकाश जगदेव, चेतन माली, मुकेश बोस आदि उपस्थित रहे। संचालन देवेन्द्र भारद्वाज ने किया आभार जनपद सीईओ बीएस हंस ने माना।

Play sound