


जावरा (नि.प्र.) । भारत विकास परिषद एवं श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति, जावरा के संयुक्त तत्वावधान में शहर में दो स्थानों पर निःशुल्क ‘अमृत पेय’ (आयुर्वेदिक काढ़ा) एवं पक्षियों के लिए सकोरा वितरण का सेवा कार्य आयोजित किया गया। कार्यक्रम चौपाटी क्षेत्र स्थित गौतम टेंट हाउस (बस स्टैंड के सामने) एवं घंटाघर चौराहा पर संपन्न हुआ, जहां सैकड़ों लोगों ने आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन कर स्वास्थ्य लाभ लिया तथा पक्षियों के लिए सकोरे लेकर गए। उपस्थित नागरिकों ने इसे जनहित में उपयोगी पहल बताते हुए सराहना की।
काढ़ा बनाने हेतु राजस्थान से पधारे वेदराज लोकपाल सिंह द्वारा आयुर्वेदिक पद्धति से विधि-विधानपूर्वक अमृत पेय तैयार किया गया, जिसे दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा राहगीरों को वितरित किया गया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष शेखर नाहर एवं श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने संयुक्त रूप से अतिथि का स्वागत कर सेवा कार्यों की जानकारी दी एवं सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष निलेश जोशी एवं पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने माल्यार्पण किया, वहीं आनंदीलाल संघवी ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष में संस्था द्वारा पक्षियों के दाना पानी के लिए निःशुल्क सकोरो का वितरण किया जा रहा है। अभय सुराणा शेखर नाहर गोपाल सेठिया राजकुमार हरण डॉ. सी.एम. मेहता नेमीचंद जैन द्वारा शॉल व मोतियों की माला से आयुर्वेदाचार्य का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन भारत विकास परिषद के सचिव गोपाल सेठिया ने किया तथा आभार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के सचिव राजकुमार हरण द्वारा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आनंदीलाल संघवी, नेमीचंद जैन, डॉ. सी.एम. मेहता, अनिल धारीवाल, नरेंद्र संघवी, निलेश जोशी, राजेंद्र त्रिवेदी, प्रकाश संघवी, देवेंद्र धारीवाल, सुनील पोखरना, श्रेणिक चौहान, वैभव रांका, मनीष त्रिवेदी, नितेश धनोतिया, भूपेंद्र सक्सेना, निलेश दसेड़ा, विजय अरोड़ा, निलेश मेहता, शिवम सोलंकी एडवोकेट वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट श्रेणिक सकलेचा मोतीलाल चपडो़द पुष्पेंद्र गंगवाल वैभव रांका सहित दोनों संस्थाओं के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पूर्व गौमाता का पूजन कर गौसेवा भी की गई।