- आयोजन को लेकर समिति की बैठक संपन्न
- दो दिवसीय प्रतियोगिता में शहर मैं खेलेंगे राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय शूटिंगबांल के खिलाड़ी


रतलाम। स्वर्गीय आर आर व्यास स्व. रामचंद्र भाटी, स्व.शांतिलाल जैन डैडी, स्व.नवीन सोलंकी स्व. सुरेशसिंह भदोरिया स्व.बसंतीलाल क्षोत्रीय की स्मृति में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय द्वितीय शूटिंगबाल आमंत्रण स्पर्धा को लेकर आयोजन समिति एवं पदाधिकारी की बैठक जिला अध्यक्ष यूं एल भाटी पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सालार हूसेन बादशाह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास की उपस्थिति में दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुई।
बैठक में विशेष रूप से मनोहर पचौरी कृष्णासिंह राठौड़ शिवगढ़ ओमप्रकाश गांधी रावटी अमित मोगरा पिपलोदा शंकरलाल मालवीय, सुभाष चंद्र व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहे।श्री भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता 18-19 अप्रैल को रेलवे वॉलीबॉल खेल मैदान पर संपन्न होगी, जिसमें जिले, प्रदेश एवं देश की पंजाब, हरियाणा ,राजस्थान, महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश, दिल्ली की नामी टीमों को आमंत्रित किया जा रहा है तथा टीमों को नगद पुरस्कार के साथ श्री किया मोटर्स की ओर से ट्रॉफी प्रदान की जाएगी वहीं पटेल मोटर्स की ओर से व्यक्तिगत सम्मान एवं कटारिया ज्वेलर्स की ओर से विजेता एवं उपविजेता टीमों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे तथा अन्य कई पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश व्यास ने कहा कि आयोजन को लेकर जिले में वरिष्ठजनों से संपर्क किया जाएगा तथा सभी का सहयोग लिया जाएगा।प्रवक्ता बृजपालसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान जीडी हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।इस अवसर पर आयोजन समिति एवं स्वागत समिति का गठन किया गया जिसमें आनंदीलाल पिरोदिया, शाहनवाज़उद्दीन कुरैशी, मुकेश परमार ताल, श्रीकांत वर्मा उज्जैन,भगतसिंह भदोरिया, मनोहरसिंह बारठ वेरेएयू, मनोहर पचौरी ,महेश सोलंकी, श्रेणिक जैन पोहा वाला, विनोद पिरोदिया, रवि कटारिया, सुशील अजमेरा, ,मुबारीक आर खान, विशाल कुमार वर्मा, मुकेश यादव, राजू, गौरव अजमेरा, विष्णु सविता शर्मा, योगेश त्रिवेदी, सूर्य प्रतापसिंह, कैलाश गिरी बांगरोद, शांतिलाल मोगरा आदि को मनोनीत किया गया है। टेक्निकल कमेटी एवं निर्णायक कमेटी में याकूब मंसूरी, मोइनुद्दीन खान, लोकेंद्रसिंह डोडिया, डॉक्टर एफ आर खान, चुन्नू भाई, ए बी राजीव, निखिल शर्मा नागदा को मनोनीत किया गया है। स्कोर, ग्राउंड्स कमेटी एवं कमेंटेटर के रूप में लक्ष्मण पाठक, रामविलास शर्मा, ओंकार कोसें, कमलजीत सिंह, संजय चौहान, अशोक तिवारी , को मनोनित किया गया है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश यूथ गेम्स वॉलीबॉल में विजेता होने वाली बालिका वर्ग की खिलाड़ी अंजा, पायल, सलोनी को मेडल, केसरिया दुपट्टा एवं माला पहनकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही खेलो एवं शिक्षा में सहयोग करने वाली श्रीमती शकीला खान को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेश चंद्र व्यास, जहीर खान, जगदीश पनौला, सुरेश वर्मा, अनुराग शर्मा,रखबचंद्र गांधी,राजवंत सिंह,यू एल जायसवाल, सुधीरकांत दुबे आदि उपस्थित रहे।