सिविल हॉस्पिटल जावरा को मिली विधायक डॉ.पांडेय के प्रयासों से पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन, जावरा को टीबी मुक्त किया जाएगा

जावरा (अभय सुराणा)। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जावरा विधानसभा क्षेत्र में निरन्तर सौगात मिल रही है।जिसके कारण आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही ।विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से सिविल हॉस्पिटल को दूसरी पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन प्राप्त हुई है । अब संभावित टीबी रोगी के घर पर ही एक्स रे हो जाएगा।जिससे जावरा को टीबी मुक्त बनाये जाने का प्रयास किया जाएगा।। प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल हॉस्पिटल जावरा में विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध हुई थी,लेकिन मरीजो की संख्या में बढ़ोतरी होने व टीबी मुक्त अभियान चलाए जाने के कारण एक्सरे मशीन की मांग की जा रही थी।जिस पर विधायक डॉ पांडेय ने उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से चर्चा कर कठिनाई से अवगत कराया।डॉ पांडेय के आग्रह को स्वीकार करते हुए सिविल हॉस्पिटल जावरा के लिए पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन स्वीकृत की गई है।उल्लेखनीय है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में सीबीएमओ डां शंकरलाल खराड़ी, सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया के निर्देशन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जिला रतलाम के तहत दिनांक 24 मार्च 2026 से 100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान संचालित किया जा रहा है,इस अभियान को गति देने लिए संभावित रोगीयो की टीबी की जांच हेतु स्वीकृत पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन का उपयोग किया जाएगा। जिसकी लागत लगभग सत्ताईस लाख रूपये है।इस मशीन से चेस्ट एक्सरे से शहरी क्षेत्र के वार्डो में तथा ग्रामीण क्षेत्रों के वार्डो में घर घर जाकर टीबी स्क्रीनिंग करने में आसानी होगी। टीबी संभावित रोगी का घर पर ही एक्स रे हो जाएगा, अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा।
जावरा शहरी क्षेत्र में गुरुवार से आने वाले 100 दिनों तक वार्ड वार सुक्ष्म कार्य योजना अनुसार प्रत्येक वार्ड में पोर्टेबल मशीन द्वारा एक्स रे सुविधा का लाभ दिया जायेगा। जावरा शहरी क्षेत्र वार्ड नंबर 4 में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 32 मे शिविर लगाया गया।जिसमें संभावित मरीजों के 32 निःशुल्क एक्स रे किए गए,जिनका स्वास्थ्य परीक्षण डॉ इरफान पठान द्वारा किया गया।आज के आयुष्मान आरोग्य शिविर में जय सिसोदिया टीबी कार्यक्रम समन्वयक रतलाम ,ज्ञानेश पाटीदार STS जावरा, सीताराम कटारिया एक्स-रे टेक्नीशियन,दिनेश उपाध्याय सुपरवाइजर शहरी क्षेत्र, नाहरी सूर्यवंशी ,ममता यादव आशा ,शमशाद बी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि ने कैंप में अपनी सेवाएं दी।डिजिटल एक्सरे मशीन आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त कर विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *