गांधीजी के अहिंसा और शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का लिया संकल्प


रतलाम 2 अक्टूबर । रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 2 अक्टूबर शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम के सामने स्थित गांधी उद्यान एवं गांधी नगर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के अहिंसा, सत्य और राष्ट्रसेवा के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशसेवा को स्मरण किया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान “जब तक सूरज चांद रहेगा, गांधीजी और शास्त्रीजी का नाम रहेगा” तथा “गांधीजी और शास्त्रीजी अमर रहें” जैसे जयघोष किए गए। कांग्रेसजनों ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्रीजी का “जय जवान, जय किसान” का आह्वान आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पारस सकलेचा, महेंद्र कटारिया, सतीश पुरोहित, यासमीन शेरानी, आशा रावत, भावना पैमाल, कविता महावर, कमरुद्दीन कछुवाया, सलीम बागवान, रजनीकांत व्यास, कुसुम चाहर, राजीव रावत, प्रदीप राठौड़, हितेश पैमाल,इक्का बेलुत, बसंत पड़्या, शांतु गवली, विजय उपाध्याय, आरिफ, रवि वर्मा, जाकिर खान, किशन भानीगामा, सुनील महावर, राजकुमार जैन, हसमतुल्लाह, रमेश पोरवाल, हरविंदर सिंह, वीरपाल सिंह राठौर, सोनू व्यास, विशाल कंडारे, हिम्मत जैथवार, राधा प्रजापत, मकबूल कुरैशी, अभिजीत सुराना, आर्यन खान, उदित मुणत, रोहित मीणा, हेमंत नेका, युसूफ शाह, कपूर खान, आरिफा कछुवाया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत व्यास ने किया। अंत में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने उपस्थित सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया।