कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को खिलाई जाएगी एल्‍बेंडाजोल की गोली

रतलाम । मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा ने बताया किे रतलाम जिले में कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 6 अक्टूबर को किया जाएगा। जिसमें 1 से 19 वर्ष के बच्‍चों को एल्‍बेंडाजोल की गोली खिलाकर कृमिनाशन किया जाएगा। 6 अक्टूबर को अल्बेंडाजोल की गोली से वंचित रहने वाले बच्चों को 9 अक्टूबर को दवा खिलाई जाएगी।
इस संबंध मे जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील ने बताया कि वर्ष में एक बार एल्‍बेंडाजोल की गोली खिलाने से बच्‍चों की सेहत और पोषण में सुधार होता है तथा एनीमीया से बचा जा सकता है। 1 से 2 वर्ष के बच्‍चों को आधी गोली चुरा करके तथा 2 से 3 वर्ष के बच्चों को पुरी गोली चुरा करके, 3 वर्ष से 19 वर्ष के बच्‍चों को पूरी गोली अच्‍छी तरह चबाकर या पीसकर खिलाई जाना है। गोली हल्‍के नाश्‍ते अथवा भोजन के बाद खिलाई जा सकती है।
बीमार बच्‍चों को गोली नहीं खिलाई जाएगी। सामान्‍य रूप से 1 से 5 वर्ष के बच्‍चों को आंगनवाडी केन्‍द्र पर गोली खिलाई जाएगी। 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को निजी और शासकीय स्कूलों में गोली खिलाई जाएगी। 20 वर्ष से 49 वर्ष तक की महिलाओं (जो गर्भवती या धात्री नहीं है) को भी आंगनवाड़ी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल की एक पूरी गोली खिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *