वित्तीय वर्ष 2026-27 की द्वितीय तिमाही में नापतौल विभाग ने प्राप्त किया 33.19 लाख रुपए राजस्व

कुल 110 अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर 7 लाख 94 हजार रुपए का अर्थदण्ड वसूला

रतलाम । सहायक नियंत्रक/निरीक्षक श्री भारत भूषण ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की द्वितीय तिमाही की समाप्ति पर कुल 33 लाख 19 हजार 640 रुपए का राजस्व प्राप्त किया गया। कुल 110 अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए तथा 7 लाख 94 हजार रुपए का अर्थदण्ड वसूला गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 की द्वितीय तिमाही की तुलना में इस वर्ष 13 लाख 59 हजार 409 रुपए अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार 23 अधिक अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए तथा जुर्माने के रूप में 7 लाख 91 हजार 100 रुपए अधिक अर्थदण्ड वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *