अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का मालवा प्रवास 2 से 7 अप्रैल तक

जावरा (अभय सुराणा)। मालवा प्रांत संगठन महामंत्री संजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी 1 अप्रैल 2026 को मध्य भारत प्रांत भोपाल का प्रवास पूर्ण कर डॉ. तोगड़िया जी का मालवा प्रांत में प्रवास कार्यक्रम 2 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 तक रहेगा। इस दौरान वे इंदौर, बड़वाह, ओंकारेश्वर, खंडवा, उज्जैन, तराना, महिदपुर, जावरा एवं रतलाम सहित विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे।

3 अप्रैल को वे ओंकारेश्वर में भगवान महादेव के दर्शन करेंगे, तत्पश्चात खंडवा में आयोजित हिंदू साथी सम्मेलन में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम खंडवा में ही करेंगे।

5 अप्रैल को वे उज्जैन पहुंचकर प्रातः 10 बजे भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ता परिवारों से संपर्क करते हुए तराना में आयोजित हिंदू साथी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पश्चात महिदपुर में सायं 4 बजे सम्मेलन को संबोधित कर जावरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

7 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे धार स्थित भोजशाला परिसर का दौरा करेंगे तथा वहां आयोजित हिंदू साथी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वे धार से महाराष्ट्र के शिरपुर एवं धूलिया में आयोजित कार्यक्रमों हेतु प्रस्थान करेंगे।

संजय यादव ने बताया कि डॉ. तोगड़िया जी देशभर में चार माह के व्यापक प्रवास के दौरान जम्मू-कश्मीर तक हिंदू समाज एवं संगठन को सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं। वे “हिंदू समृद्धि, सुरक्षा एवं सम्मान” के संकल्प के साथ देशभर में एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने हेतु निरंतर कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी 2026 को उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के पश्चात डॉ. तोगड़िया जी का यह मालवा प्रांत का दूसरा प्रवास है, जिससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण बना हुआ है। उक्त जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रांत महामंत्री भूपेंद्र पाटीदार द्वारा दी गई।

Play sound