
जावरा (अभय सुराणा )। जहाँ एक और महावीर जयंती मन रहीं थी वही और जैन समाज के वरिष्ठ परिवार एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ जावरा के प्रमुख परिवारों में रांका परिवार मे अत्यंत दुखद समाचार रहा की निरंजन रांका 60 वर्ष की अल्प आयु मै संथारा पुर्वक आकस्मिक पंडित मरण 31 मार्च मंगलवार को हो गया था आप अपने पीछे भरापुरा परिवार छोड़ कर इस दुनिया को अलविदा कह गयें।
उक्त जानकारी देते हुए श्री संघ के पुर्व महामंत्री सुजानमल कोचट्टा ने बताया की रांका परिवार जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म सा के प्रति निष्ठावान के साथ साधु साध्वी की सेवा में भी प्रमुखता के साथ कार्य करने में अग्रणी हैं।
निरंजन रांका आपकी डोल यात्रा आजाद चौक से निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुए आनंदी हनुमान श्मशान घाट पहुंच कर पिता शांतिलाल, पुत्र हर्ष, आदिश एवं पुत्री निकिता के साथ अजीत रांका, अशोक, नरेंद्र, महेंद्र, वीरेंद्र, संदीप, राहुल, यश, सारंग,नितिन, अनमोल, के साथ परिवारजनों अंतेष्ठि को मुखाग्नि दि इस दोरान नगर पालिका जावरा के उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा श्री संघ के अध्यक्षद्वय बसंतीलाल चपडोद, पारसमल बरडिया, पुखराज कोचट्टा के साथ ही पंकज कांठेड, श्रीपाल कोचट्टा, राकेश मेहता, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, सुजानमल ओरा, अनिल धारीवाल, आकाश जैन, मनोज डांगी, सुभाष टुकडियां, अनिल दसेडा, अशोक झामर, सुरेश कांठेड, पुखराज गादिया, तरुण टुकड़िया, शेखर धारीवाल, अनमोल लुक्कड, मोहनलाल पोखरना, के साथ ही डोल यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष महिला सम्मिलित हो कर श्रद्धांजलि अर्पित की।