“स्कूल चले हम“ अभियान अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय जावरा में कार्यक्रम आयोजित

रतलाम । मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “स्कूल चले हम“ अभियान के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस 1 अप्रैल को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सांदीपनि विद्यालय जावरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पार्षद श्रीमती नरगिस मंसूरी एवं जिला महामंत्री श्री महेश सोनी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि डॉ राजेंद्र पाण्डेय सहित समस्त अतिथियों ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों और उनके पालकों का तिलक लगाकर पुष्प मालाए पहनाकर स्वागत किया एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र बोस ने विद्यालय द्वारा गत सत्र में अर्जित उपलब्धियों की जानकारी देते हुए आगामी सत्र हेतु कार्य योजना एवं निर्धारित लक्ष्य बताएं। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आतिथ्य मे आयोजित “प्रवेश उत्सव“ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इस सत्र से सांदीपनि विद्यालय में संविलियन किए गए समस्त विद्यालयों के प्रधान अध्यापकगण एवं शिक्षक/शिक्षिकाएं, अपार सिंह गंभीर, राकेश डारिया, मुकेश गेहलोत, हर्षा नामदेव, कैलाश चंद्र कपासिया, चांद मोहम्मद खान, रीना धाकड़, नीता बैरागी, आमीन मंसूरी, ज्योति जोशी, कीर्ति आचार्य, सुनील सोनी, कामिनी खान, विजय प्रजापत, गिरीश मुले, पवन अटोलिया, शेख मोहम्मद उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विभा जैन ने एवं आभार प्रदर्शन उप प्राचार्य श्री संजय श्रीवास्तव ने किया।

Play sound