नवपद आयंबिल ओलीजी तपाराधना में 132 आराधकों ने किया यह कठोर तप

  • विदेश में भी करते है यह विशेष आराधना
  • 13 आराधकों ने 9 दिन केवल उड़द से निर्मित सामग्री ग्रहण कर किया आयंबिल
  • समारोह आयोजित कर ट्रस्ट बोर्ड ने किया आयंबिल आराधकों का बहुमान

रतलाम 5 अप्रैल। नौ दिवसीय एक वरण (पदार्थ) की नवपद आयंबिल ओलीजी तपाराधना का आयोजन पूर्ण हुआ। इस तप आराधना में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी बड़ी संख्या में आराधकों ने शामिल होकर आराधना करने का लाभ लिया। गौरतलब बात यह हैं कि यह तप करना कोई साधारण बात नहीं है। रसेंद्रिय पर नियंत्रण करने वाला ही यह तप आराधना कर सकता हैं। रतलाम शहर में इस आराधना पर्व पर श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट बोर्ड के तत्वावधान में आयंबिल शाला धनजी भाई के नोहरे में आयोजित ओलीजी आराधना पर्व के अंतर्गत 132 आराधकों ने ओलीजी की आराधना की।

नौ दिन केवल उड़द से निर्मित खाद्य सामग्री ग्रहण की

13 आराधकों ने नौ दिन केवल उड़द वरण से निर्मित खाद्य सामग्री ग्रहण कर आयंबिल किया। जो अनुकरणीय, अनुमोदनीय, साधुवाद योग्य हैं। यह आराधना नौ दिनों तक चली। इस ‘वरण’ की आराधना में जैन धर्म के ध्वज के रंग अनुसार वरण की खाद्य सामग्री निर्मित की जाती हैं। पहले दिन चांवल, दूसरे दिन गेहूं, तीसरे दिन चना, चौथे दिन मूंग, पांचवे दिन उड़द एवं शेष चार दिन चांवल से अर्थात प्रतिदिन निर्धारित केवल एक ही अन्न से निर्मित (घी, तेल, दूध, दही, शकर, नमक, मिर्च, मसाला आदि रहित) मात्र उबला व सीका हुआ भोजन एक ही बैठक पर ग्रहण किया।

आयंबिल करवाने का लाभ लिया

श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित ओलीजी आयंबिल आराधना का आयोजन धनजी भई के नोहरे में हुआ। जहां आयंबिल शाला में आयंबिल करवाने का पूरा लाभ सुशील कांतिलाल गोरेचा एवं किरणबेन मदनसिंह मेहता परिवार ने लिया।

बहुमान समारोह आयोजित हुआ

ट्रस्टी गण प्रकाश मूणत, रंगलाल चौरड़िया, विनोद भंडारी एवं कांतिलाल छाजेड़ के विशेष आतिथ्य एवं सानिध्य में तप आराधकों का बहुमान समारोह आयोजित किया गया। सर्व प्रथम नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप कर स्तवन की प्रस्तुति हुई। पश्चात सभी तपाराधकों का ट्रस्ट बोर्ड की ओर से बहुमान किया गया।

सराहनीय सेवा ने मन जीत लिया

आयंबिल भोजन व्यवस्था में बबीता चौपड़ा का सराहनीय सहयोग रहा। वहीं इस पर्व पर पूरे नौ दिनों तक व्यस्ततम समय में से अमूल्य समय निकालकर पारणा समिति संयोजक प्रकाशचंद्र नांदेचा एवं टीम सहित लोकेश मेहता, विकास पितलिया, निर्मल गोखरू, भूपेंद्र बांठिया, राजेश सुराणा, सिद्धार्थ बोराणा, महावीर सहलोत, मंगल जैन, सुनील पगारिया, मनोरमा तरसिंग, समता चौरड़िया, सीमा मूणत, रचना भटेवरा, सपना शाह आदि की विशेष सेवा सराहनीय एवं अनुकरणीय रही। जिनकी ट्रस्ट बोर्ड एवं संघ ने खूब प्रशंसा कर साधुवाद दिया।

समारोह के दौरान ये थे उपस्थित

इस अवसर पर सोहनलाल रूनवाल, नरेंद्र गोरेचा, अंकुल गोरेचा, रविंद्र गोरेचा, सुभाष गोरेचा, कमलेश गोरेचा, अमित गोरेचा, अतुल गोरेचा, इंद्रा गोरेचा, सोनल गोरेचा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *