सुश्राविका नेत्रदानी दानवीर कोठारी परिवार ने मातृत्व स्मृति दिवस मनाया

ब्लड बैंक के लिए 25 लाख व समाज सेवी संस्थाओं को 11 लाख व मानसेवी कामगारों को 40 हजार की नगद राशि का वितरण किया

जावरा (अभय सुराणा) । नैत्रदानी उदारमना धर्मनिष्ठ स्व.श्रीमती मनोरमा देवी के देवलोक गमन पर मनाये गये मातृ महोत्सव उत्सव के अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय पूर्व केबीनेट मंत्री हिम्मत कोठारी व कैलाश चावला वजिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय आदि ने दानवीर मृतात्मा श्रीमती मनोरमा देवी कोठारी की उदारता व दयालुता की खुले मन से सराहना अनुमोदना करते हुए अपनी विनम्र भावभीनी भावांजलि श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने एक स्वर में कोठारी परिवार द्वारा लगातार की जा रही मानव सेवा गतिविधियों के लिए कोठारी परिवार को बहुत बहुत साधुवाद दिया। समाजसेवी सुजान कोचट्टा द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार मातृत्व महोत्सव का संचालन करते हुए समाजसेवी मनीष कोचर ने किया। श्री कोचर ने कहा कि प्रकाश जी व प्रदीप जी कोठारी की माता जी श्री स्वर्गीय पारसमल जी कोठारी की धर्मपत्नी मनोरमा देवी कोठारी जो आज हमारे बीच नहीं रही है उन्होंने अपने परिवार को जो संस्कारित कर धर्म के मार्ग पर अग्रसर किया स्वयं ने अपना जीवन धर्म में जिया यही पूंजी वास्तविक पुंजी है कहते हैं टूटा हुआ फूल खुशबू दे जाता है बीता हुआ कल यादें दे जाता है हर शब्द का अपना अपना अंदाज है जीने का कोई जिंदगी में प्यार तो कोई प्यार में जिंदगी दे जाता है।
मातृत्व महोत्सव को भाजपा ‌जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ललित जैन खरगोन अजीत चत्तर, डा, अनुप्रिया कोलन, शांतिलाल जैन कसरावद अशोक मारू निंबाहेड़ा वीरेन्द्र सिसोदिया (केवी) , चंद्रप्रकाश ओस्तवाल व निधि कोठारी आदि ने बहुत ही मार्मिक शब्दों से श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर कोठारी परिवार द्वारा श्री सेठ नेमीचंद जी पारसमल जी कोठारी की स्मृति में ब्लड बैंक हेतु 25 लाख रुपए देने की बात शनिवार को फिर दोहराई गई । साथ ही साधार्मिक हेतु शिक्षा चिकित्सा के लिए एक ट्रस्ट का गठन किया उसके माध्यम से 25 लाख रुपए एवं 11 लाख रुपए जीवदया सोसायटी, महावीर अन्नक्षेत्र, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ रतलाम जिला इकाई, गोपाल इफ्तार गौशाला, श्री जागनाथ महादेव मंदिर पुल बाजार, भारत विकास परिषद, सरस्वती शिशु मंदिर बनवाडा गौशाला वस्त्र व्यापारी संघ सराफा एसोसिएशन के अलावा जैन समाज की सभी संस्थाओं को 11 लाख रुपए की राशि सुकृत कार्य के लिए वितरित की । जावरा नगर में जितने भी जैन मंदिर व स्थानक व उपाश्रय उसमें कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को दो हजार एक सौ रुपया को देने का भी सुनिश्चित किया । शोक निवारण के कार्यक्रम में जितने भी कर्मचारी भोजन बनाने से परोसने तक के सभी कर्मचारियों के बीच 41 हजार रुपए की राशि की घोषणा कर उसे भी वितरित किया गया । कार्यक्रम में जावरा नगर एवं आसपास के क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन समाज सेवी मनीष कोचर ने किया । आभार महेन्द्र कोठारी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *