

रतलाम। श्री गुरु तेग़ बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा बड़बड़ रोड स्थित खालसा सभागृह में श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर प्रति वर्षअनुसार इस वर्ष भी विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण के निमित्त अखंड पाठ साहब एवं कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है। 5 अप्रैल को श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता की गई जिसमें विशेष रूप से पंथ प्रसिद्ध रागी सिंघ भाई साहब भाई संतोष सिंह जालंधर वाले हजूरी रागी दरबार साहब अमृतसर एवं साथियों द्वारा गुरु शब्द का गायन किया गया । तत्पश्चात गुरु का लंगर अटूट बरता। आज 7 अप्रैल मंगलवार को श्री तेग़ बहादुर अकेडमी परिसर में प्रातः श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ साहिब का समापन होगा, उसके पश्चात भाई साहब संतोष सिंह जी जालंधर वाले, ज्ञानी मान सिंह ज्ञानी हंसराज सिंह द्वारा गुरु शब्दों का गायन किया जाएगा। दोपहर 1:30 पर संपूर्ण समाप्ति कर गुरु का लंगर अटूट वर्तेगा।