श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने शहर के यश, वैभव को समृद्ध किया – महापौर श्री पटेल

समाज की प्रतिभाओं ने शहर का मान बढ़ाया – श्री उपाध्याय

रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने शहर के यश, वैभव को समृद्ध किया है। रतलाम की स्थापना से लगातार यह समाज शहर के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। समाज ने यह संदेश दिया है कि जहां शिक्षा और विकास की बात होती है वहां प्रगति होती है।
उक्त विचार श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम के वार्षिक मिलन समारोह में नगर निगम महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रतलाम नगर को हम चहुंऔर से विकसित कर रहे हैं। शहर के सभी प्रवेश मार्ग पर विशाल द्वार बनवाए जा रहे हैं। शहर के बीच सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के नागरिकों में जब तक अपने शहर को सुंदर बनाने की इच्छाशक्ति नहीं होती है तब तक कुछ नहीं होता है। उन्होंने आव्हान किया कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति शहर में स्वच्छता के लिए प्रयास करे। श्री पटेल ने शहर में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के माध्यम से किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर विशेष अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि इस समाज ने मिलन समारोह के माध्यम से एकता का संदेश दिया है। प्रतिवर्ष समाज यह आयोजन करता है, यह सुखद है। उन्होंने कहा कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज शहर का प्रगतिशील समाज है। इस समाज की प्रतिभाओं ने देश भर में नाम रोशन किया है। यह समृद्ध समाज है। हर गतिविधि में अपनी सक्रिय भागीदारी करता है। उन्होंने कहा कि समाज की पहचान सदैव सकारात्मक कार्यों से होती है।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य श्री धर्मेन्द्र व्यास और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री निमिष व्यास ने भी समाज बंधुओं को शुभकामनाएं दी।
समाज अध्यक्ष नयन व्यास ने कहा कि समाज के विकास में हर सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। समाज के नवनिर्माण में समाजजन सहयोग कर रहे हैं यह हमारा संबल है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य को समाज को जोड़ने का कार्य करना चाहिए। जो समाज को तोड़ने की प्रवृत्ति रखते हैं वे समाज के साथ अपना भी अहित करते हैं। उन्होंने विगत दो वर्षों में समाज में हुए कार्यों का ब्यौरा दिया।
सचिव श्री कुलदीप त्रिवेदी ने समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे समाजजनों के योगदान का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है जिसमें समाज के हर सदस्य का सहयोग मिल रहा है।
इस अवसर पर कार्यसमिति सदस्य का.उपाध्यक्ष प्रीति व्यास ,अखिलेश व्यास, उपेंद्र ओझा, मयंक दवे, स्वतंत्र दशोत्तर, अखिलेश शर्मा,अभिलाषा त्रिवेदी, पुष्पा व्यास उपस्थित थे एवं संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

समाज के युवा डॉक्टर का हुआ सम्मान

समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की श्रृंखला में रतलाम से पहले भारतीय क्रिकेटर श्री नमन ओझा, युवा डॉक्टरो में डॉ.मनन दीप व्यास, डॉ. सीमा मनन व्यास, डॉ. पराग दिलीप कुमार दवे, डॉ. बरखा भट्ट, डॉ. आयुषी संदीप वोहरा, डॉ. अनंत आशुतोष त्रिवेदी, डॉ.अंजली श्याम सुंदर व्यास, डॉ. दिव्य जैनेन्द्र दशोत्तर,युवा कलाकारो में कु. भुवी पीयूष व्यास, कु. हितिका कपिल व्यास, श्रीमती शिखा अभिजीत व्यास, समाज गौरव व सेवा में लेफ्टिनेंट गौतम दीपक व्यास, डॉ.सुरेश चंद्र सुंदरलाल दवे, श्री आशीष बालकृष्ण व्यास, श्री मुकेश मंगललाल व्यास, श्री अशोक नटवरलाल दीक्षित, श्री चंद्रकांत कृष्णवल्लभ व्यास आदि को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

संगीत निशा आयोजित

इस अवसर पर समाज की संगीत प्रतिभाओं ने संगीतमय प्रस्तुति दी। समाज के कलाकारों हितेश व्यास,जय व्यास, देव व्यास, सी.पी व्यास, राजेश ओझा, शिखा ओझा, अभिलाषा त्रिवेदी, कुलदीप त्रिवेदी, भुवी व्यास ने अपनी प्रस्तुति दी । अंत में सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों सहित समस्त समाज जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *