डुंगरी – बिलिमोरा खंड में ब्‍लॉक के कारण चार ट्रेनें रेगुलेट

रतलाम 06 अप्रैल। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनें मुंबई सेंट्रल मंडल के डुंगरी – बिलिमोरा रेल खंड में प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रेगुलेट होगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार हैः

  1. 07 अप्रैल 2026 को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन संख्या 22210 हजरत निजामुद्दीन – मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 01 घंटा 25 मिनट रेगुलेट होगी ।
  2. 07 अप्रैल 2026 को श्रीमाता वैष्‍णोदेवी से चलने वाली ट्रेन संख्या 12472 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी
    कटड़ा बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस 01 घंटा 25 मिनट रेगुलेट होगी ।
  3. 08 अप्रैल 2026 को मुम्‍बई सेंट्रल से चलने वाली ट्रेन संख्या 09075 मुम्‍बई सेंट्रल काठगोदाम स्‍पेशल, 40 मिनट रेगुलेट होगी ।
  4. 08 अप्रैल 2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस–भिवानी स्पेशल , 01 घंटा रेगुलेट होगी
Play sound