

जावरा (अभय सुराणा) । लायंस क्लब जावरा के सक्रिय सदस्य एवं अधिवक्ता एमजेएफ लायन यश जैन को उनकी उत्कृष्ट सेवा, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के लिए लायंस इंटरनेशनल द्वारा वर्ष 2025-26 हेतु “इंटरनेशनल प्रेसिडेंट सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशन” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ए.पी. सिंह द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को प्रदान किया जाता है।
डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित मल्टीपल अवॉर्ड इंटरव्यू में भी यश जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए और डिस्ट्रिक्ट के अध्यक्षों के बीच मल्टीपल अध्यक्षीय अवॉर्ड हेतु स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि लायंस क्लब जावरा के लिए गौरव का विषय बन गई है।
इसी कॉन्फ्रेंस में क्लब के अन्य सदस्यों को भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। रीजन चेयरपर्सन लायन संतोष मेडतवाल को अंतरराष्ट्रीय प्रेसिडेंटल अवॉर्ड, लायन पवन मोदी को मिशन 1.5 सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु लीडरशिप अवॉर्ड तथा लायन अनिल धारीवाल को 7 नए क्लबों के गठन में विशेष योगदान के लिए लीडरशिप अवॉर्ड से नवाजा गया।
कार्यक्रम में पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन जितेंद्र सिंह चौहान, लायन कमलेश जैन एवं गेट एरिया वाइस लीडर लायन कुलभूषण मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल एवं उनकी टीम द्वारा सभी को सम्मानित किया गया।
समारोह में जावरा से पहुंचे पूर्व अध्यक्षों एवं लायन साथियों की उपस्थिति में सम्मान प्रदान किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी सम्मानित लायंस को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि सत्र 2025-26 में लायंस क्लब जावरा ने सेवा, सदस्यता विस्तार एवं संगठनात्मक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए नई पहचान स्थापित की है। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करने तक क्लब ने हर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्लब अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट के नेतृत्व में यह उपलब्धियों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और लायंस क्लब जावरा सेवा एवं नेतृत्व के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।