बड़ावदा मंडल में कई जगह मनाया स्थापना दिवस ,लहराया पार्टी का ध्वज

भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में वरिष्ठ जनों का अहम योगदान – कानसिंह चौहान

बड़ावदा। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47 वा स्थापना दिवस मना रही है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का हर कार्यकर्ता आज हर्षित है। सबसे ज्यादा खुशी उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी को सीचने का काम किया था। आज हमें युवाओं की भी जरूरत है लेकिन उन वरिष्ठों का आशीर्वाद, मार्गदर्शन अतिआवश्यक है। जिन लोगों ने पार्टी के लिए अपना सब कुछ समर्पित किया उन्हें हमें नहीं भूलना चाहिए।
उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य कानसिंह चौहान ने यहां वार्ड क्रमांक 14 में भाजपा के वरिष्ठ नेता बगदीराम मेहरू के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। गेहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 47 वर्षों में कई उतार चढ़ाव देखे हैं ।आज हम सभी खुशनसीब हैं कि हमें राष्ट्र हित सोचने वाली पार्टी का सदस्य बनने का अवसर मिला है। हमें जनता की सेवा करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करना है। मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि
भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सर्वोपरि के मार्ग पर चलने वाला विकास और सुशासन की भावना से ओतप्रोत एक संस्कार है।स्थापना दिवस के अवसर पर जनसंघ के कार्यकर्ता ,पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश पडियार का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया ।

ये थे मौजूद

अवसर पर मण्डल अध्यक्ष लोकेश शर्मा, नगरपरिषद अध्यक्ष प्रतिनधि राजेन्द्र कुमावत ,जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी , वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल कुमावत, पूर्व नगरपरिषद उपाध्यक्ष संजय चावड़ा ,अमन हिंगड, प्रकाश मालवीय , अशोक मेहरू, मनोज गेहलोत, नंदकिशोर पडियार, राजेंद्र पडियार, महेंद्र ओरा आदि उपस्थित थे। राजखेड़ी ,भूतेड़ा, उपलाई , बटवाडिया आदि स्थानों पर भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम हुए। कार्यकर्ताओं ने अपने निवास पर भी पार्टी के ध्वज लहराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *