जीतो रतलाम चेप्टर 9 अप्रैल को मनाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस

120 देशों में एक साथ होगा जाप, रतलाम में हनुमान रुण्डी पर आयोजन

रतलाम 7 अप्रैल । जैन इंटरनेशन ट्रेड आर्गोनाईजेशन 9 अप्रैल को विश्व शांति और बंधुत्व के भाव के साथ विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाएगा। इसका मुख्य आयोजन रतलाम में श्री पंचान ओसवाल साधना साथ हवेली (हनुमान रुण्डी) पर होगा। इसमें कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि रहेंगे। विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर सभी देशों में प्रातः 8.01 मिनिट से 9.36 मिनिट तक नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। इस जाप में जाति और भाषाओं के बंधनों से परे सभी सम्प्रदाय और सामुदायों के लाखों लोग एक साथ जाप करेंगे। जाप का उद्देश्य पृथ्वी की प्रत्येक जीवात्मा के कल्याण का रहेगा। जाप के लिए जीतो रतलाम चेप्टर द्वारा पंजीयन किये गये हैं।जीतो रतलाम चेप्टर के चेयरमेन इंदरमल जैन, कार्यक्रम संयोजक अशोक भाणावत एवं चीफ सेक्रेटरी मुकेश जैन ने बताया कि रतलाम में विश्व नवकार महामंत्र जाप की आयोजन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। समाजजनों की उपस्थिति से यह आयोजन सफल होगा। उन्होंने समाजजनों से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित होने की अपील की है।

Play sound