- प्रथम बार 72 प्रतिमाओं पर 5184 कलशों से मस्तकाभिषेक महोत्सव
- धरती के भगवान, युग दृष्टा साक्षात् अरिहंत स्वरूप

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर जी वर्तमान आचार्य श्री समय सागर महाराज जी के आशीर्वाद से परम कुल गोरव आशीआशीष प्रदाता परम आज्ञानुवर्ती शिष्य परम पूज्य गुरुदेव श्री विमल सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अनंत सागर जी के संसंघ के सानिध्य में भव्यतिभव्य तीन वर्ष में एक बार होने वाले मस्तकाभिषेक महोत्सव में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। आयोजन 10, 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जा रहा है।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 10 अप्रैल गुरुदेव का भव्य मंगल संध्या शाम 4 बजे प्रवेश 11 अप्रैल को सुबह अभिषेक शांतिधारा एवं 251 जोड़ो के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग में महा अर्चना महोत्सव एवं 2688 बीजाक्षरों के वृहद मनोकामना सिद्ध महायज्ञ अर्चना महोत्सव संध्या में शाम 7 बजे से भक्तामर के 48 रिद्धि मंत्र के 256 परिवारों के भक्तामर रिद्धि सिद्धि मंत्र के साथ 1,93,256 मंत्रों की वृहद अर्चना महोत्सव भव्यतिभव्य 12 अप्रैल सुबह 8 बजे से 72 प्रतिमाओं पर हजारों समाज जन करेंगे अभिषेक शांति धारा तत्पश्चात विधान, महायज्ञ और मस्तकाभिषेक महोत्सव में पधारने हेतु पीसी जैन साहब, अर्पित वाणी आदि पदाधिकारियों ने समाज जन से आह्वान किया है इस महोत्सव में शामिल होकर अपने पुण्य में वृद्धि कर अपने जीवन को धन्य करें।
आयोजक श्री आदि वीर जिनालय कल्पतरु तीर्थ इंदौर मध्यप्रदेश सहयोगी श्री पारसनाथ जिनालय समर्थ सिटी श्री पुलक मंच परिवार, श्री दिगंबर जैन सामाजिक संसद, श्री अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद इंदौर
श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, समस्त जैन समाज कल्पतरु महिला मंडल, जैसवाल समाज इंदौर, कलमेर जिनालय कमेटी, सकल दिगंबर जैन समाज इंदौर मध्यप्रदेश ने आग्रह किया कि आयोजन में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनावे।