
रतलाम। वार्ड क्रमांक 9 स्थित सैन्टर प्लाजा बगीचे में निशा सोमानी के सौजन्य से प्रतिदिन निशुल्क योग कक्षा का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। योग टीचर सीमा वर्मा द्वारा सायं 5 बजे से 6 बजे तक नियमित रूप से योगाभ्यास कराया जा रहा है। इस स्वास्थ्यवर्धक पहल में बड़ी संख्या में वार्डवासी महिलाएं लाभ ले रही हैं। योग कक्षा में आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाता है, जिससे लोगों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में लाभ मिल रहा है। प्राणायाम ,एवं योग क्रियाये की जार ही है।
आयोजकों द्वारा वार्ड की सभी महिलाओं को इस निशुल्क योग कक्षा में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित सदस्य हैं – निर्मला वैष्णव, निशा सोमानी जी, पार्षद महोदया लक्ष्मी जी गोयल, संगीता जैन, रीना, विनु, सुनीता जी, यशोदा पाटीदार, इना छिपा,किरण , नीलम , नेहा चौहान, निर्मला जी, हेमलता शर्मा, हर्षिता शर्मा, संगीता पोरवाल सहित समस्त वार्डवासी। उक्त जानकारी पतंजली सोशल मिडिया प्रभारी नित्येंद्र एम आचार्य ने दी |
समय: प्रतिदिन सायं 5:00 से 6:00 बजे तक स्थान: सैन्टर प्लाजा बगीचा, वार्ड क्रमांक 9 रतलाम