परम पूज्य निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी का समग्र जैन समाज से आह्वान

समाज की अमुल्य धरोहर को बचाने के लिए जैन समाज करे एक संगठित आंदोलन

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। प्राकृत शोध संस्थान , बासोकुंड. वैशाली को बिहार सरकार द्वारा बंद करने पर परम पूज्यमुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ने समाज, सरकार एवं विद्वानों का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान में हमारे आयतनों पर प्रहार हुए, अब हमारे संस्थानों पर प्रहार प्रारंभ हुआ है । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि परम पूज्य मुनि श्री सुधासागर ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सारे भारत की समाज को चेताया है कि भगवान महावीर के जन्मस्थल पर स्थित इस संस्थान जहाँ से सैकड़ों विद्वान निकले, उस संस्थान को बंद कर दिया जाये और समाज कुंभकर्णी नींद सोती रहे, ये बहुत बड़ा जैन धर्म संस्कृति के लिए दुर्भाग्य है।
गुरु देव ने समस्त भारतवासियों समाज जन से समस्त विद्वानों, समाज एवं श्री मंतों से कहा कि अपने अपने प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं शिक्षामंत्री से समाज जन अपना विरोध दर्ज कराएं, ज्ञापन दें तथा समाज की अमुल्य धरोहर को बचाने के लिए भारतवर्ष में एक संगठित आंदोलन जैन समाज करे. । दद्दू ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा संस्थान बंद कर अल्पसंख्य जैन समाज के ऊपर अत्याचार है. बिहार में वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर ने जन्म लिया, वहाँ भगवान महावीर के नाम पर अन्य संस्थान खोलना चाहिए, वहीं स्थापित संस्थान को बंद किया जा रहा है. । राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने समाज से आह्वान करते हुए कहा कि समाज में जो भी जागृत संस्थाएं है, इसे बचानें के लिए अपनी शक्ति लगाए.”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *