हजरत निजामुद्दीन–दादर के मध्य सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन

रतलाम, 21 अप्रैल। यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा रतलाम मंडल से होकर हजरत निजामुद्दीन से दादर के मध्य गाड़ी संख्या 04002/04001 हजरत निजामुद्दीन–दादर–हजरत निजामुद्दीन आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वाराजारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 04002 हजरत निजामुद्दीन से 21 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन 23.45 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलकर रतलाम (10.35/10.40,बुधवार) होते हुए बुधवार को 22.40 बजे दादर पहुँचेगी ।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्‍या 04001 दादर से 23 अप्रैल 2026 से 16 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन दादर से 00.15 बजे चलकर रतलाम(09.30/09.35, गुरुवार) होते हुए गुरुवार को 21.35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुँचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 13-13 फेरे संचालित किए जाएंगे।
यह ट्रेन फर्स्‍ट एसी, सेकंड एसी एवं थर्ड एसी कोच के साथ चलेगी। इस ट्रेन को दोनों दिशाओं में कोसी कलां, मथुरा, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम,वडोदरा, सूरत एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। गाड़ी संख्‍या 04001 के लिए टिकटों की बुकिंग 22 अप्रैल 2026 से सभी यात्री आरक्षण केन्‍द्रों एवं आईआरसीटीसी बेवसाईट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound