नायब तहसीलदार प्रतिभा भाभर ने गेहूं उपार्जन केन्द्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया

रतलाम । रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है । आज नामली क्षेत्र में नायब तहसीलदार प्रतिभा भाभर ने श्री पदमादेवी वेयरहाउस, नामली का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने तौल कांटों का सत्यापन किया। नायब तहसीलदार ने किसानो से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Play sound