दानापुर मंडल में ब्‍लॉक के कारण ट्रेनें प्रभावित

रतलाम, 23 अप्रैल। पूर्व मध्‍य रेलवे दानापुर मंडल में नेऊरा-जट डुमरी जंक्‍शन के मध्‍य रेल लाइन कनेक्टिविटी हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:-

  1. 25 अप्रैल 2026 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19321 इंदौर पटना एक्‍सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पं. दीनदयाल उपाध्‍याय जं-गया-पटना चलेगी।
  2. 24 अप्रैल 2026 को ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 15635 ओखा गुवाहाटी एक्‍सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पं. दीनदयाल उपाध्‍याय जं-गया- पटना चलेगी।