वैशाख मास सेवा अभियान : रतलाम में शरबत/छाछ एवं सत्साहित्य वितरण

रतलाम । भीषण गर्मी से त्रस्त जनमानस को राहत प्रदान करने हेतु पुण्यदायी वैशाख मास सेवा अभियान के अंतर्गत रतलाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शरबत एवं छाछ वितरण सेवा का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा परम पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की पावन प्रेरणा से युवा सेवा संघ, रतलाम द्वारा निःशुल्क संचालित की जा रही है।
इस अभियान के अंतर्गत अब तक सैलाना बस स्टैंड,त्रिपोलिया गेट, सैलाना रोड (साक्षी पेट्रोल पंप के सामने) एवं सखी मार्केट, बिरियाखेड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में शरबत वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने लाभ लिया।
सेवा आयोजकों ने बताया कि इस सेवा के साथ-साथ नागरिकों को मानसिक स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवनशैली हेतु सत्साहित्य का वितरण भी किया जा रहा है।
इसी सेवा श्रृंखला में 27 अप्रैल को हीरा पन्ना ज्वेलर्स चांदनी चौक, रतलाम में शीतल छाछ वितरण का आयोजन किया जाएगा।
सेवादारों द्वारा स्वच्छता एवं अनुशासन के साथ सेवा कार्य किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक नागरिकों एवं सेवाभावी भाई-बहनों से सेवा में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound