एसडीएम आलोट श्रीमती रचना शर्मा ने किया उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण

रतलाम 28 अप्रैल। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है । आज एसडीएम आलोट श्रीमती रचना शर्मा द्वारा उपार्जन केन्द्र अर्चना डूंगरवाल वेयर हाउस रिंगनोद, बर्डियागोयल क्रमांक 1 एवं 2 का आकस्मिक निरीक्षण कर उपार्जन केन्द्रो पर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। गुणवत्ता की जांच में गेहूं एफएक्यू मानकों के अनुरूप पाया गया। भुगतान की स्थिति में कुल 400 किसानों को 3 करोड़ 12 लाख 34 हजार 875 रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 56 किसानों का भुगतान शेष है।
निरीक्षण के दौरान बोरियों का वजन जांचा गया। केंद्र पर पानी और छाया की व्यवस्था भी उपलब्ध पाई गई तथा सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। वेयरहाउस में 5 तौल कांटे चालू स्थिति में पाए गए, साथ ही निर्देश दिए गए कि एक घंटे के भीतर 7 अतिरिक्त तौल कांटे बढ़ाए जाएं। वर्तमान में 18 हम्माल कार्यरत हैं। दोनों केंद्रों पर 50 हम्माल लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान केंद्रों के बाहर लगभग 137 ट्रॉलियां खड़ी मिलीं, जिनकी सूची स्लॉट बुकिंग के अनुसार तैयार कर ली गई है। निरीक्षण में वेयरहाउस का आधे से अधिक हिस्सा पुराने गेहूं से भरा हुआ है और दोनों केंद्र एक ही वेयरहाउस में संचालित हो रहे हैं, जिससे स्थान की कमी बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए एक केंद्र को अन्य वेयरहाउस से मैप करने हेतु पत्र तैयार कर शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound