

रतलाम। सकल ब्राह्मण समाज और महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में श्रृंगेरी मठ के 1008 आत्मानंद सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में रतलाम विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त संचालक पं. धीरज व्यास, परशुराम कल्याण बोर्ड के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पं. अजय तिवारी,योग प्रशिक्षक श्रीमती आशा दुबे , रामायण मेला संयोजक एवं ब्राह्मण बोर्डिंग अध्यक्ष पं. राजेश जी दवे का शाल श्रीफल से सम्मान सकल ब्राह्मण समाज के श्री अशोक पण्ड्या,श्री राजेश तिवारी, श्री संजय दवे,अनिल भार्गव, श्री ओम प्रकाश पालीवाल, श्री राजेन्द्र कुमार जोशी, श्री हेमन्त तिवारी,श्री अमित शर्मा,श्री गोपाल जोशी ,श्री अरविन्द मिश्रा, श्री संजीव शर्मा,श्री धुलचन्द सारस्वत,श्री संदीप व्यास, श्री विजय हेमकांत शर्मा, श्रीमती रजनी व्यास, श्रीमती सुषमा नारमदेव, श्रीमती सरोज जोशी, श्रीमती ज्योति भार्गव, श्रीमती सीमा जोशी आदि द्वारा किया गया।
अपने स्वागत उद्बोधन में संदीप व्यास ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके कार्यकाल की सफलता हेतु अग्रिम शुभ मंगलकामनाएं एवं बधाई दी। तथा उनके कार्यों से रतलाम में ब्राह्मण समाज की विशिष्ट पहचान बनेगी आशा व्यक्त की और सकल ब्राह्मण समाज की और से आश्वस्त किया कि रतलाम ब्राह्मण समाज एकजुटता के साथ सदैव उनके सहयोग हेतु तत्पर रहेंगा ।
पं. धीरज व्यास ने अपने उद्बोधन में समाज को आश्वस्त किया कि समाज हित के लिए हम सभी पदाधिकारि सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ मुनिन्द्र दुबे ने किया और सम्मानित सदस्यों का विस्तार से परिचय दिया तथा ब्राह्मण बोर्डिंग में जनवरी 26 से प्रति रविवार प्रातः 09.00 से 10.00 बजे तक गुरुदेव के मुखारविंद से रामायण पर होने वाले प्रेरक प्रवचनों में सम्मिलित होने का आव्हान किया। आभार अजय कुमार जोशी ने माना।