वैशाख मास सेवा अभियान : युवा सेवा संघ द्वारा 6500 लीटर छाछ-शरबत व सत्साहित्य वितरण, हजारों नागरिक लाभान्वित

रतलाम। भीषण गर्मी से त्रस्त जनमानस को राहत प्रदान करने हेतु युवा सेवा संघ, रतलाम द्वारा पुण्यदायी वैशाख मास सेवा अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पलाश शरबत एवं छाछ वितरण सेवा का सतत आयोजन किया जा रहा है। अब तक इस सेवा अभियान के अंतर्गत लगभग 1500 लीटर छाछ एवं 5000 लीटर पलाश शरबत वितरित किया जा चुका है, जो इस भीषण गर्मी में लोगों के लिए राहत का महत्वपूर्ण माध्यम बना है।

सभी क्षेत्रों में सेवा अभियान
युवा सेवा संघ द्वारा अभियान के अंतर्गत अब तक शहर के सैलाना बस स्टैंड, त्रिपोलिया गेट, सैलाना रोड (साक्षी पेट्रोल पंप के सामने), सखी मार्केट (बिरियाखेड़ी), चांदनी चौक, नगर निगम तिराहा, उमराव सिंह सभागृह (राम मंदिर) एवं श्री काला गौरा भैरव नाथ मंदिर (सागौद रोड) पर व्यवस्थित रूप से शरबत एवं छाछ का वितरण किया गया। इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों, दुकानदारों एवं आम नागरिकों ने इस सेवा का लाभ प्राप्त किया और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही नागरिकों को सकारात्मक जीवनशैली एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए सत्साहित्य का वितरण भी किया जा रहा है, जिससे समाज में जागरूकता एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल रहा है।

डिस्पोजल का उपयोग प्रतिबंधित
चूंकि स्वच्छता का स्वास्थ से सीधे संबंध है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए डिस्पोजल का उपयोग किए बग़ैर सेवा कार्य के दौरान करीब 50 सेवादारों द्वारा स्वच्छता, अनुशासन एवं समर्पण का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे है यह अभियान एक आदर्श सेवा उदाहरण के रूप में स्थापित हो रहा है। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए युवा सेवा संघ, रतलाम द्वारा निर्णय लिया गया है कि संपूर्ण ज्येष्ठ मास में भी यह निःशुल्क सेवा अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकें।

सेवा ही सच्चा धर्म
युवा सेवा ही सच्चा धर्मवा सेवा संघ ने शहर के नागरिकों एवं सेवाभावी भाई-बहनों से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आग्रह करते हुए कहा कि “सेवा ही सच्चा धर्म है” और इस प्रकार के अभियान समाज में सहयोग, करुणा एवं एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound