
रतलाम, 3 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के निर्देशानुसार, संगठन की सक्रियता और मजबूती के लिए पंडित दीनदयाल मंडल की मासिक कामकाजी बैठक पैलेस रोड स्थित जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल प्रभारी निलेश राव और मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार उपस्थित रहे।
संगठन की नीतियों और आगामी लक्ष्यों पर चर्चा
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने भाजपा की रीति-नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें। मंडल प्रभारी निलेश राव ने आगामी सांगठनिक कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमाह होने वाली मंडल बैठकों की निरंतरता सुनिश्चित की जाएगी। शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकों का प्रभावी आयोजन होगा। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्ये बूथ स्तर पर व्यापक रूप से आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।
स्थानीय समस्याओं पर संवाद
मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार ने स्वागत उद्बोधन दिया और वार्ड संयोजकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने वार्डों में व्याप्त जनसमस्याओं की जानकारी ली और उनके त्वरित निराकरण के लिए रणनीति पर चर्चा की।
प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर, जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, महामंत्री आकाश खड़के और शुभम चौहान सहित मंडल के प्रमुख पदाधिकारी व वार्ड संयोजक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री आकाश खड़के द्वारा किया गया एवं अंत में आभार प्रदर्शन शुभम चौहान ने किया।