
नई दिल्ली (राजेश जैन दद्दू)। कल 2 मई 2026 की रात्रि में विवेक विहार, दिल्ली में AC ब्लास्ट के कारण तीन जैन परिवारों के 9 सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु से भारत वर्षीय जैन सकल जैन समाज में दुख व्याप्त । राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने कहा कि यह घटना समाज के लिए असहनीय घटना है। इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, टीके वेद हंसमुख गांधी सुशील पांड्या भुपेंद्र जैन एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल महिला परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन एवं रेखा जैन श्रीफल ने भी इस असहनीय घटना पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि जैन समाज के लिए यह घटना वज्रपात है।
इंदौर जैन समाज वीर प्रभु से विनती करती है कि दिवंगत आत्माओं को शांति, एवं अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ओम शांति