


रतलाम 17 सितम्बर । शहर के ओसवाल नगर स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पर श्री विश्वकर्मा सुतार समाज, रतलाम द्वारा श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री विश्वकर्मा जी और कर्म पूजा के औजार का पूजन कर महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के युवा नेता मयंक जाट, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला विभाग संयोजक राजाराम ओहरी, जनजाति नेता महेश डोडियार, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कालू रौतेला गवली, भाजपा के जिला आमंत्रित सदस्य कमल लाखा, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र चौहान, समाज के वरिष्ठ गेंदालाल जायलवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम में दुपट्टा पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रमेश नागल, बसंती लाल शर्मा, नंदू बिरमावल वाले, कैलाश उज्जैन वाले, मनोहर भानेचा आदि समाजजन तथा क्षेत्र के रहवासी प्रकाश पांचाल, अशोक गुर्जर,महावीर चौहान, कृष्णा जगदेव आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।