“ढोल-नगाड़ों के साथ निकली विजय रैली


जावरा (अभय सुराणा)। भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी जीत के उपलक्ष्य में रतलाम शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ विजय जश्न मनाया। “चार मई दीदी गई” के नारों के बीच लक्ष्मी मार्ग से रतलामी गेट चौराहे तक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें ढोल-नगाड़ों, भाजपा के झंडों और आतिशबाजी के साथ जीत की खुशियां मनाई गईं।
रैली में शामिल कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रतलामी गेट चौराहे पर स्टॉल लगाकर आमजन को झाल मुड़ी वितरित की गई, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के संकल्प और जनता के विश्वास की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली यह विजय अद्भुत और असाधारण है, जो विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करती है।नेताओं ने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है और यह परिणाम उसी का प्रमाण है। साथ ही उन्होंने इसे वोट बैंक की राजनीति पर करारा प्रहार बताया।
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भेरूलाल पाटीदार, पूर्व जिला मंत्री सुनील भावसार, पार्षद शिवेंद्र माथुर, भाजपा युवा मोर्चा नेता राहुल ओस्तवाल, समाजसेवी राजा चचलानी, पूर्व पार्षद राजेश चावरे, श्रीपाल भचुंडावाले, दुर्गाशंकर गवली, शेखर प्रजापत, रोहित सुमन, करण सोनगरा, पूनमचंद गहलोत, रईस पहलवान, सचिन सिसोदिया, राहुल माली, पीयूष माली, सूरज गवली, नारायण पोरवाल, अहमद भाई, महेंद्र ढोली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।