2 वर्ष के कार्यकाल में रेलवे मंडल चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ाई- डॉ राजेश बेन

रतलाम । मेरे लगभग 2 वर्ष के रतलाम रेल मंडल चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर रहते हुए न केवल रेलकर्मी बल्कि रेलवे पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनरों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया। मंडल के थांदला रोड, नीमच, मंदसौर, इंदौर, उज्जैन तथा रतलाम के सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों से कांटेक्ट कर मरीज को अच्छी चिकित्सा सुविधा का लाभ हो यह किया, साथ ही रतलाम रेल मंडल चिकित्सालय में सप्ताह में विशेषज्ञ चिकित्सक विभिन्न बीमारियों के उपलब्ध कराए हैं जिससे प्रत्येक बीमारी का प्रत्येक दिन चिकित्सा विशेषज्ञ उपलब्ध हो रहा है। अनुशासित रहना मेरी कार्यप्रणाली थी और उसका पालन भी मैंने स्वयं किया और मेरे अधीनस्थ डॉक्टर कर्मचारियों ने भी किया। आप सभी स्वस्थ रहें यह हमारी प्राथमिकता है आपने जो सम्मान किया उसके लिए आपका आभार उपरोक्त विचार ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन मंडल रतलाम द्वारा दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश कुमार बेन के आगामी 30 सितंबर 2026 को हो रही सेवानिवृत्ति पर आयोजित अभिनंदन एवं स्वागत समारोह के दौरान डॉक्टर बेन ने व्यक्त किये।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ अर्चना शर्मा (नाक कान गला रोग विशेषज्ञ) ने कहा कि डॉक्टर बेन की कार्यशैली अच्छी रही उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मरीज को सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर लेखराज पाटीदार ऑर्थोपेडिक सर्जन ने कहा कि सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी डॉक्टर बेन का हमें हमेशा परामर्श मिलता रहा और रेलवे चिकित्सालय से ही मेरी प्रथम नियुक्ति सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी के रूप में हुई थी। कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉक्टर अमित शाह ऑर्थोपेडिक रोबोटिक सर्जन ने कहा कि डॉक्टर का मूलभूत कर्तव्य होता है कि वह मरीज की देखभाल करें और हम अपने चिकित्सीय प्रणाली के माध्यम से अधिक से अधिक सुविधा मरीजों को देते हैं।
विशिष्ट मेहमान डॉ अनामिका अवस्थी अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि डॉक्टर बेन की कार्य प्रणाली से हम सभी प्रभावित हुए हैं और हमने बहुत कुछ सीखा है आप लंच हंवर में अचानक कोई गंभीर मरीज आता था तो उसे स्वयं देख लेते थे जबकि हम सभी लंच में रहते थे यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है वह कभी लंच समय का उपयोग नहीं करते थे वे कक्ष में ही उपस्थित रहते थे।
इस अवसर पर संगठन के मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास वरिष्ठ सलाहकार मनोहर पचोरी प्रवक्ता बृजपाल सिंह द्वारा डॉ राजेश कुमार बेन का अभिनंदन पत्र, शांला , माला से अभिनंदन कर स्वागत किया। इस अवसर पर महिला समिति की प्रेमलता जैन, मनोरमा गहलोत, माया शर्मा, रमेश चंद शुक्ला, यू एल जायसवाल, शैलेंद्र सक्सेना, प्रकाश चंद जैन, सुरेश वर्मा, सुधीरकांत दुबे, राजेंद्र सिंह झाला, बलवीर सिंह यादव, गोपीचंद राजपूत, दिलीप गोयल, दिनेश बाबू गर्ग, मनोहर एम, अशोक भाना, कैलाश चंद शर्मा, बाबू दास बैरागी, हुकमसिंह, अशोक दीक्षित, दशरथ शर्मा, चंद्रनारायण पारीक, भंवरसिंह, मोहम्मद नवाज खान, संजय चौहान ने डॉक्टर बेन का कुछ पुष्पमाला से स्वागत किया। केयर कैंम सर्जिकल के सौम्य, सार्थक गूगलीया ने सभी अतिथियों का केसरिया दुपट्टे से स्वागत किया। अभिनंदन पत्र का वाचन डॉक्टर अमित शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास एवं आभार प्रदर्शन मनोहर पचोरी वरिष्ठ सलाहकार ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *