लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित

इंदौर 19 सितंबर। दुर्गापूजा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा लक्ष्मीबाईनगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर के मध्य संचालित गाड़ी संख्या 04736/04735 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों को पुनः विस्तारित किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04736 लक्ष्मीबाईनगर(इंदौर)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को लक्ष्मीबाईनगर से संचालित होगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04735 श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाईनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को श्रीगंगानगर से संचालित होगी।
उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन के आगमन-प्रस्थान समय, ठहराव, कोच संरचना, संचालन दिवस एवं मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ट्रेन का परिचालन पूर्व निर्धारित समय-सारणी एवं व्यवस्था के अनुसार ही किया जाएगा।
ट्रेन के ठहराव, समय-सारणी एवं कोच संरचना सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेन संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *