हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ दर्शन यात्रा 26 जून को होगी रवाना

  • जिले को हुआ 196 सीटों का आवंटन, आवेदन के लिए अंतिम तिथि 12 जून
  • आवेदन समस्त तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय एवं नगर निगम रतलाम में कर सकते हैं जमा
  • तीर्थ यात्रा संबंधित जानकारी वेबसाइट www.dharmasva.mp.gov.in पर उपलब्ध
  • कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जिले के वरिष्ठ नागरिकों से योजना का लाभ लेने का किया आग्रह

रतलाम 6 मई। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा 26 जून 2026 को रवाना होगी जो 29 जून 2026 को वापस आएगी। जिले को यात्रा के लिए 196 सीटों का कोटा आवंटित किया गया है। यात्रा के लिए ट्रेन रतलाम रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होगी एवं वापसी में आगमन भी रतलाम में ही होगा। यात्रा पर जाने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 निर्धारित की गई है। इस संबंध में समय-समय पर संशोधित नियमों की जानकारी विभागीय वेबसाइट www.dharmasva.mp.gov.in पर उपलब्ध है। इस यात्रा से संबंधित विस्तृत नियम निर्देश एवं तीर्थयात्रा के लिए निर्धारित आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जिले के नागरिकों से इस योजना का लाभ लेने का आग्रह किया है।

आवेदन करने की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति मध्यप्रदेश के मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक आयकरदाता नहीं होना चाहिए। आवेदक जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हो। महिलाओं के लिए अधिकतम आयु में 2 वर्ष की छूट अर्थात 58 वर्ष है एवं 60 प्रतिशत से अधिक विकलांग व्यक्ति आवेदक के लिए आयुसीमा का बंधन लागू नहीं होगा। आवेदन जिले के समस्त तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय एवं नगर निगम रतलाम में जमा कर सकते हैं। होंगे।

आवेदकों का चयन
जिले को आवंटित निर्धारित कोटे से ज्यादा संख्या में आवेदन मिलते हैं, तो लॉटरी द्वारा तीर्थ यात्रियों का चयन किये जाकर सूची बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound