
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । श्री दिगम्बर जैन नवग्रह जिनालय, ग्रेटर बाबा, एरोड्रम रोड इंदौर में हुई चोरी की घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई ठोस सुराग नहीं लगा पाई है। इससे जैन समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि चोरों की पहचान के बाद भी गिरफ्तारी नहीं:* पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरों की पहचान कर ली गई है, लेकिन आरोपी एवं उनके परिजन फरार हैं। अभी तक न तो चोरों की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही चोरी गई भगवान की प्रतिमाएं, चांदी के उपकरण एवं अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है। बीती रात समाजजनों की बैठक में समाजजन उपस्थित हुए।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो *चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। प्रथम चरण में पुलिस आयुक्त एवं कलेक्टर को ज्ञापन, द्वितीय चरण में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। समाज के वरिष्ठ जनों ने एवं सकल जैन समाज ने शासन व पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जैन समुदाय की आस्था व श्रद्धा से जुड़ी इस संवेदनशील घटना को प्राथमिकता से लें। जैन समाज कोई अप्रिय कदम उठाए, उससे पूर्व पुलिस अविलंब चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गई प्रभु की प्रतिमाएं एवं समस्त चांदी का सामान बरामद करे। इतने दिन बाद भी प्रशासन संतोष जनक कार्रवाई नहीं कर पाया ।
इस से नगर में विराजित संत मुनि श्री पुज्य सागर जी ,श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी एवं छुल्लक श्रेयस सागर जी एवं सकल जैन समाज में रोष: समाजजनों का कहना है कि पवित्र जिनालय में हुई इस घटना से समूचे जैन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी परिणाम नहीं आने से समाज का धैर्य जवाब दे रहा है। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के मंयक जैन समाजिक सांसद के अध्यक्ष आनंद गोधा एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी हंसमुख गांधी, टीके वेद, अशोक मेहता कातीलाल बम नरेंद्र वेद, अशोक काला एवं महिला परिषद् इंदौर संभाग की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, श्रीमती रेखा जैन श्रीफल ने शांतिपूर्ण समाधान की अपेक्षा के साथ चेतावनी दी है कि शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो समाज जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।