भोपाल के प्रतिष्ठित राग रंग म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति गुलाब चक्कर में 9 मई को

रतलाम 8 मई। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा रतलाम शहर के मध्य स्थित ऐतिहासिक महत्व के गुलाब चक्कर में प्रतिदिन शहरवासियों के लिए मनोरंजन की गतिविधियाँ हो रही है। संगीत और अन्य कार्यक्रमों की स्वर लहरिया मालवा की माटी के केंद्र रतलाम के गुलाब चक्कर को अपनी संगीतमई महक से सराबोर कर रही है। जब से रतलाम के गुलाब चक्कर का सौंदर्यीकरण हुआ हैं रतलाम शहर की फिजा ही बदल गई है और पूरे प्रदेश में इसकी गूंज है, जिसके चलते भोपाल के प्रतिष्ठित राग रंग म्यूजिकल ग्रुप एंड आर्ट फाऊंडेशन द्वारा रतलाम के गुलाब चक्कर के सौंदर्य से प्रभावित होकर यह चौथी प्रस्तुति देने जा रहा हैं जिसमें राग रंग म्यूजिकल ग्रुप के प्रतिष्ठित गायक एवं आयोजक श्री सुमीत शर्मा, श्री अमित शर्मा, मोहन सावले, लक्ष्मी पटेल, तनु सिंह 9 मई शनिवार को सदाबहार मनभावन फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।