
रतलाम 8 मई। विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय रतलाम में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता और सेवा की मिसाल दी गई। थैलेसीमिया से जूझ रहे मरीजों को नियमित रक्त की आवश्यकता होती है और इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु यह रक्तदान किया गया ।
सिविलसर्जन डॉ एम एस सागर ने बताया कि आपका एक यूनिट रक्त, किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है । आइए, रक्तदान को जनआंदोलन बनाएं और जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाएं। जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर के अंतर्गत 31 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर, डॉ सी पी राठौर , डॉ योगेंद्र गामड़, श्री कमलेश यादव सहित स्वास्थ्य सेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार श्री रमेश सोलंकी ने माना।