गौ सेवा, आयुर्वेद पंचकर्म एवं सामाजिक सरोकारों के आयोजनों में सदस्यों ने निभाई सक्रिय सहभागिता

रतलाम, 9 मई। लघु उद्योग भारती, इकाई रतलाम द्वारा संगठन का 33वां स्थापना दिवस सामाजिक सेवा एवं जनहित के विविध कार्यक्रमों के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर इकाई के सदस्यों ने बडबड़ स्थित हनुमान मंदिर गौशाला पहुंचकर गौसेवा की तथा गायों को फल, सब्जियां, घास एवं रोटियां खिलाईं।
कार्यक्रम में रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने संगठन को इस पुण्य कार्य में सहभागी बनाने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, इकाई रतलाम के श्री संजय व्यास, श्री अनिल सारडा, श्री रोहित मालपानी, श्री शैलेन्द्र सुरेखा, श्री अचिंत पोरवाल, श्री निलेश बोरदिया, श्री रौनक चोपड़ा, श्री अनिल चोपड़ा, श्री राजेश राका, श्री कुंदन सोनी, श्री आदित्य वोहरा, श्री विजय धनोतिया, श्री रघुवीर सोलंकी, श्री चंद्रप्रकाश सारडा एवं पलक धूत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत इकाई द्वारा आयोजित आयुर्वेदिक पंचकर्म आयोजन में भी सदस्यों ने सहभागिता निभाई। समापन अवसर पर लघु उद्योग भारती, इकाई रतलाम की ओर से महापौर प्रहलाद पटेल को कैलेंडर भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन राजेश रांका द्वारा किया।