भील समाज ने प्रतिभावान बच्चों का किया सम्मान एवं पांच कुंडीय गायत्री हवन यज्ञ, भंडारा प्रसादी संपन्न

रतलाम। भील समाज ने प्रतिभावान बच्चों का किया सम्मान एवं पांच कुंडीय गायत्री हवन यज्ञ, भंडारा प्रसादी संपन्न हुआ। सर्वप्रथम रामदेव जी प्रांगण में हवन का शुभारंभ हुआ ।यज्ञ में मंत्र उच्चारण आचार्य श्री पातीराम शर्मा, ईश्वर प्रसाद शर्मा, दामोदर राव ,कृष्ण वल्लभ, द्वारा किया गया । यज्ञ गांव की सुख शांति और सुख समृद्धि के लिए संपन्न कराया गया। आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति, आदिवासी छात्र संगठन, वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था, महाराणा पूजा भील जन कल्याण संगठन, बिरसा मुंडा समिति चिल्लर एवं सभी सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में भील समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान पुष्प माला, कॉपी, कलम, से माधव राज भंवर, महक ओहरी, शिवानी मईडा ,आदित्य डोडियार ,खुशी डोडियार, करण मुनिया ,वर्षा गरवाल ,अंशिता कटरा ,आराध्या गरवाल ,दिव्या भगोर, लीलावती , पवन मकवाना, निनामा, कक्षा 5,8,10,12, वी मुख्य परीक्षा 2026 में श्रेष्ठ अंक अर्जित करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अतिथि ने समाज में व्याप्त अनेक कुरीतियां, प्रथाओं, बुराइयों, परंपराओं , रीति रिवाज जैसे_ मृत्यु भोज, दहेज प्रथा, कपड़ा प्रथा , डीजे बंद, बंद करने तथा बीड़ी, सिगरेट, पान,सुपारी, गुटका, तम्बाकू,दारू, मांस मदिरा ,छोड़ने का सामूहिक शपथ लेकर संकल्प लिया आदि। इस अवसर पर कालू महाराज, सोहनलाल ओहरी, अशोक भाभर,कैलाश कटारा ,अमृतलाल ,भेरूलाल मईडा,जगदीश भाबर,प्रकाश गामड़, अनिल भाभर ईश्वर लाल ओहरी,कैलाश मुनिया, आत्माराम ओहारी,बद्रीलाल कटारिया ,वीर सिंह डोडियार , सत्यनारायण, रायसिंह , शंकर लाल भाभर शंकर लाल भूरिया ,प्रभु लाल भाभर,भगवान सिंह मानसिंह कटारा , अनीता भाभर, सागर ओहारी ,कनक भाभर, गंगाबाई, शांतिबाई, कांताबाई, समाजसेवी सूरतलालडामर आदि बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound