उंकाला रोड़ अष्ट भुजा मंदिर के सामने वाली बावड़ी की सफाई का कार्य पूर्ण

4 बावड़ी व त्रिवेणी कुण्ड की सफाई का कार्य पूर्ण

रतलाम 10 मई । शहर के प्राचीन जल स्त्रोतों की साफ-सफाई व जीर्णोद्धार कार्य के तहत महापौर प्रहलाद पटेल व निगम आयुक्त अनिल भाना के निर्देशानुसार उंकाला रोड स्थित अष्ट भुजा मंदिर के सामने वाली बावड़ी की सफाई का कार्य स्वास्थय विभाग के अमले द्वारा करवाया जाकर यथा समय कचरा उठवाया गया एवं रहवासियों से बावड़ी को स्वच्छ रखने की अपील की गई।
नगर निगम के स्वास्थय विभाग अमले द्वारा दो मुंह की बावड़ी, जिला चिकित्साल की बावड़ी, षास्त्रीनगर बावड़ी व उंकाला रोड़ अश्ट भुजा मंदिर के सामने वाली बावड़ी के अलावा त्रिवेणी कुण्ड की सफाई का कार्य पूर्ण करवाया जा चुका है।
उंकाला रोड़ अष्ट भुजा मंदिर के सामने वाली बावड़ी की सफाई कार्य के दौरान क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती आयुषी सांकला, पार्षद प्रतिनिधि जलज सांकला, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर, झोन प्रभारी किरण चौहान, पर्वत हाड़े, विनय चौहान, वार्ड प्रभारी निर्मल हाड़े व क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound