रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का श्री रामोला मंदिर में सम्मान

रतलाम 11 मई । श्री माहेश्वरी समाज रामोला ट्रस्ट, रतलाम द्वारा हाल ही में नियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के अध्यक्ष श्री मनोहर जी पोरवाल, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण सोनी एवं श्री गोविंद काकाणी का सम्मान समारोह श्री रामोला मंदिर, राम मोहल्ला में गरिमापूर्ण आयोजन के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि RDA अध्यक्ष श्री मनोहर जी पोरवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि रतलाम के समग्र विकास के लिए वर्ष 2055 के दीर्घकालिक विजन के अनुरूप निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में पर्यावरण संरक्षण एवं शहर के सौंदर्यीकरण को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। श्री पोरवाल ने उपस्थित समाजजनों से RDA की विकास योजनाओं में सक्रिय सहयोग का भी आह्वान किया। इस अवसर पर रतलाम विकास प्राधिकरण की संचालक श्रीमती राखी व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामोला ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण जी मालपानी ने की। ट्रस्ट के सचिव गोविन्द मालपानी सहित न्यासी सर्वश्री ओमप्रकाश राठी, नवल किशोर राठी, हीरेंद्र मालपानी, अशोक चितलांगिया, प्रदीप काबरा एवं बालकृष्ण माहेश्वरी उपस्थित थे ।
समारोह में संदीप काबरा, जगदीश सोनी, सतीश बाहेती, गोविंद तोषनिवाल, श्रीमती उमा राठी, श्रीमती लता मालपानी, श्रीमती ललिता चितलांगिया, श्रीमती सुनीता मालपानी, श्री रौनक तोषनिवाल, कपिल भराडिया एवं ओम भराडिया सहित समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बालकृष्ण माहेश्वरी एवं आभार प्रदर्शन ट्रस्ट सचिव गोविंद मालपानी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound