एआईओसीडी के आव्हान पर 20 मई को आनलाइन फार्मेसी के विरोध में बंद रहेगी दवा दुकानें

जिला औषधि विक्रेता संघ ने लिया बंद सफल बनाने का संकल्प

रतलाम, 13 मई। आॅल इंडिया आॅर्गेनाईजेशन आॅफ केमिस्टस एव ड्रगिस्टस ने आनलाइन फार्मेसी के विरोध में 20 मई को दवा व्यवसाय बंद रखने का निर्णय लिया है। एआईओसीडी के इस आव्हान पर रतलाम जिले में भी सभी आनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध स्वरूप सभी दवा दुकानें बंद रहेगी। बंद की तैयारियों को लेकर जिला औषधि विक्रेता संघ की बैठक में बंद पूरी तरह सफल बनाने का संकल्प लिया गया।जिला औषधि विक्रेता संघ ने बंद के आव्हान और आम जन को इसकी जानकारी देने के लिए हर दुकान पर पोस्टर लगाने का निर्णय भी लिया है। इस पोस्टर का बैठक में विमोचन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष जय छजलानी ने की। उन्हांेने बताया कि दवा व्यवसाय आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत आता है, इसलिए संघ द्वारा सभी दवा दुकानों पर बंद की सूचना चस्पा कर आम लोगों से एक दिन पूर्व ही आवश्यक दवाएं खरीद लेने का आव्हान किया जाएगा। जिला प्रशासन को भी संघ ने बंद की सूचना देने का निर्णय लिया है, ताकि वह आवश्यक प्रबंध कर सके। बैठक में संघ के सचिव अजय मेहता ने पिछली बैठक में निर्णयों के क्रियान्वयन की जानकारी दी। इस दौरान उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जैन भी मंचासीन रहे। बैठक में संघ की कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण मौजूद थे। उन्होंने 20 मई को आॅनलाइन दवा बिक्री , अव्यवस्थित नियमों एवं बडे काॅर्पोरेट हस्तक्षेप के विरोध में आयोजित दवा व्यापार बंद रखने का आव्हान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound