साइबर सुरक्षा एवं व्यक्तित्व विकास की भी दी गई जानकारी



रतलाम । खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह 2026” का आयोजन 05 मई से 05 जून तक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप, डीएसपी अजय सारवान, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी तथा रेल्वे मे पदस्थ टी टी श्री प्रकाश मिश्रा तथा जिला ओलंपिक संगठन अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह भाटी विशेष रूप से उपस्थित थे । अतिथियों का स्वागत खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती रुचि शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
शिविर के अंतर्गत विभिन्न खेल संघों, संस्थाओं, विकासखंड समन्वयकों एवं प्रशिक्षकों तथा खिलाड़ियों को फुटबॉल, व्हॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, हर्डल्स, लेडर, नेट, शॉटपुट, डिस्कस, जेवलिन, हॉकी स्टिक, हॉकी खिलाड़ियों की किट एवं कुश्ती खिलाड़ियों की किट लगभग 3 लाख रुपए की खेल सामग्री वितरित की गई। खेल अधिकारी श्रीमती रुचि शर्मा ने जिले में संचालित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह 2026” की गतिविधियों की जानकारी अतिथियों एवं खिलाड़ियों को दी।
कार्यक्रम में डीएसपी अजय सारवान द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान एवं यातायात नियमों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रकाश मिश्रा द्वारा खिलाड़ियों को मोटिवेशनल सेशन, कम्युनिकेशन स्किल्स, लीडरशिप एवं टीम वर्क के महत्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघों एवं संस्थाओं के पदाधिकारी तथा विभागीय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र धुलिया द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन दुर्गाशंकर मोयल द्वारा किया गया।