कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई

रतलाम । उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री आर के सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 16 मई से 26 मई तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। आज 16 मई को विकासखंड आलोट के विक्रमगढ, पाटन, तालोद विकासखंड बाजना के हेवडादामाकला, कुंदनपुर, विकासखंड पिपलौदा के आम्बा, उम्मदेपुरा, गुडरखेडा बाजना विकासखंड सैलाना के करिया, भिलों की खेडी, मकोडियारूण्डी विकासखंड रतलाम के शिवपुर, रामपुरिया, लुनेरा विकासखंड जावरा के जावरा, भीमाखेडी, लुहारी में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।
18 मई को विकासखंड आलोट के भोजाखेडी, कलासिया, भीमाखेडी विकासखंड बाजना के झरनिया, उकाला, गढी कटाराकला, करबलखोरा विकासखंड सैलाना के चावडाखेडी, सरवन, पुन्याखेडी विकासखंड रतलाम के बिरमावल, पिपलौदी, पिपलखूंटा विकासखंड जावरा के झालवा, रीछाचांदा, कलालिया विकासखंड पिपलौदा के शेरपुर, बडोदा, मचुन विकासखंड में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound