


रतलाम 19 मई। इस वर्ष गिर रही भीषण गर्मी के प्रकोप से जनमानस, पशु पक्षियों तथा पेड़-पौधे को राहत दिलाने के लिए श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र समिति द्वारा श्री चौमुखा महादेव का जलाभिषेक कर ग्रीष्म ऋतु की असाधारण तपन को सहन करने की शक्ति तथा मुक्ति की कामना गई।
श्री चौमुखा महादेव नित्य अभियान के अंतर्गत भीषण गर्मी के दौरान मध्यान्ह के समय यजमान श्रीमति सारिका परिहार दंपत्ति द्वारा सपरिवार उष्णता से निजात हेतु जलाभिषेक किया।
इसी कड़ी में श्री सनातन धर्म एवं सर्व ब्राह्मण सभा के सक्रिय सदस्य श्री सुरेश दवे की पौत्री लाडली युक्ति के जन्मदिवस पर दवे परिवार द्वारा अभिषेक कर चौमुखा महादेव बालिका के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की गई ।
वही प्रतिमाह की शिवरात्रि (तेरस) पर वर्ष भर अभिषेक का संकल्प लेने वाले युवा अभिभाषक डॉ. ईश्वर बोराणा (छोटे ठाकुर ) द्वारा अपना चौथा अभिषेक किया गया।
इन अभिषेकों के अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष ब्रजनन्दन मेहता, भगवान चौमुखा महादेव नित्य अभिषेक अभियान समिति के संयोजक जुगल पंड्या, अभिषेक आचार्य त्रिभुवन जी पंड्या, जनक नागल, अभिषेक व्यवस्थापाक अंकित मिश्रा , प्रहलाद सोलंकी, मोतीलाल, धर्मेंद्र सिंह सहित अनेकों भक्तगण उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।