
रतलाम। रेलवे कॉलोनी स्थित बास्केटबॉल खेल मैदान पर रतलाम बास्केटबॉल कॉरपोरेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, विक्रम अवार्डी संजय वशिष्ट का भारतीय जूनियर बास्केटबॉल टीम चयनकर्ता के रूप में चयनित होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष सुशील अजमेरा, सचिव सुरेन्द्र सिंह धीमन व प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि संजय वशिष्ट पांडिचेरी में भारतीय जूनियर बास्केटबॉल टीम का चयन करेंगे तथा चयनित टीम अहमदाबाद में वर्ष 2027 में आयोजित एशियाई बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी श्री वशिष्ठ का स्वागत उद्योगपति गौरव अजमेरा, पूर्व पार्षद फैयाज मंसूरी ,अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रकाश मिश्रा , राष्ट्रीय खिलाड़ी गीता मर्दवाल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश शर्मा, सुनील दुबे, कोच विक्रम बाथव , कमल मेहरा व बच्चों ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय वशिष्ट ने कहा कि भारतीय टीम के चयन की एक प्रक्रिया होती है जिसमें पुरे देश से लगभग 1500 खिलाड़ी आते हैं चयन का निर्धारीत पैमाना होता है उस पर पर खरे उतरने वाले बेहतर खिलाड़ियों का चयन किया जाता है । गौरव अजमेर ने कहा कि नगर के कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन कर चुके हैं भविष्य में भी रतलाम में अच्छे खिलाड़ी तैयार होंगे । श्री वशिष्ठ ने प्रशिक्षण शिविर में शामिल बच्चों से परिचय प्राप्त किया कार्यक्रम का संचालन सुनील दुबे ने व आभार प्रकाश मिश्रा ने माना।