
रतलाम 20 मई। सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.4% अंक प्राप्त कर एवं अकाउंटेंसी विषय में 99 अंक अर्जित करते हुए अविशी डफरिया ने रतलाम शहर की कॉमर्स संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त कर परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
अविशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा- दादी सी महबूबा ए जे पी डफरिया एवं पुष्पा डफरिया, माता-पिता सी ए प्रखर डफरिया एवं सी ए रैनी डाफरिया के मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रोत्साहन को दिया। साथ ही उन्होंने अपने मेंटर सीए आशिष गांधी सर के कुशल मार्गदर्शन तथा डी आई पी एस इंस्टीट्यूट में प्राप्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
डफरिया परिवार के मित्र मंडल: पूर्व अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक हिम्मत गेलड़ा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अभय चोपड़ा , समाजसेवी नरेंद्र छाजेड़, बाबूलाल मूणत, राजकुमार चाणोदिया, रमेश पोरवाल, सत्येन्द्र कारीवाला, सुरेश चोधरी, हुकुम जैन, उद्योगपति अशोक चोरड़िया, ललित पाटोदी एवं साहित्यकार पंडित मुस्तफा आरिफ आदि मित्रजनों एवं परिवारजनों ने अविशी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।