प्रो.रतन चौहान की नई पुस्तक पर केन्द्रित कार्यक्रम 24 मई को

रतलाम । हमारे समय के महत्वपूर्ण कवि एवं अनुवादक प्रो. रतन चौहान के नए काव्य संग्रह ” मैं अभी मृत्यु के बारे में नहीं सोच रहा हूं” पर जनवादी लेखक संघ द्वारा 24 मई , रविवार प्रातः 11 बजे शहीद भगत सिंह पुस्तकालय, शहर सराय रतलाम पर आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर किताब के औपचारिक विमोचन के साथ इसमें समाहित कविताओं का पाठ रतलाम के रचनाप्रेमी करेंगे ।
जनवादी लेखक संघ रतलाम के अध्यक्ष युसूफ जावेदी एवं सचिव रणजीत सिंह राठौर ने बताया कि प्रो. रतन चौहान कि यह पुस्तक समकालीन कविता के क्षेत्र में अपना एक महत्वपूर्ण मुकाम रखती है । न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित इस काव्य संग्रह में प्रो. चौहान की बयालीस कविताएं शामिल हैं जो इस दौर की बानगी पेश करती है और मानवीय मूल्यों की पैरवी करती हैं। आयोजन में इस पुस्तक की रचनाओं पर बातचीत होगी तथा प्रो. चौहान का वक्तव्य भी होगा । उन्होंने शहर के सुधिजनों से कार्यक्रम में उपस्थिति का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound